रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
आकाशीय बिजली
से झुलस जाने से युवक अनीश कुमार छात्र की मौत हो गई। अनीश थाना मऊदरवाजा
के ग्राम टिकुरियन नगला निवासी सुंदरपाल का 14 वर्षीय पुत्र था। सुंदरलाल
राजपूत बेटे अनीश व छोटे भाई मुकेश के साथ सांयकाल खेत में मौजूद थे। उसी
समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीनों लोग झुलस गये। अनीश व मुकेश को
गम्भीर हालत में डा0 हरिदत्त द्विवेदी के यहां ले जाया गया। तब तक अनीश की
मौत हो चुकी थी। मुकेश को उपचार के लिये वहां भर्ती किया गया और अनीश को
लोहिया अस्पताल ले जाया गया।डा0 अभिषेक चतुर्वेदी ने अनीश को मृत घोषित कर दिया। अनीश कक्षा 6 का छात्र था
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।