ईश्वर चन्द्र पटेल
तहकीकात न्यूज़ कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के जिला संयुक्त अस्पताल रविंद्र नगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर नवनिर्वाचित सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया. ।
कुशीनगर क्षेत्र में जिला अस्पताल पर सिटी स्कैन मशीन की उपलब्धता क्षेत्रवासियों के लिए काफी कारगर साबित होगी और जरूरतमंदों को सही और समुचित इलाज मुहैया हो सकेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कुशीनगर ने नवनिर्वाचित सांसद विजय दुबे को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र जिला अध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश शाही सहित जनपद के आला अधिकारियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता गण शामिल हुए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।