रिपोर्ट -- पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद में अवैध बालू खनन का खेल
रुक नहीं रहा है गंगा जी अवैध बालू खनन कर जा रहा बालू भरा ट्रैक्टर दुकान
के अंदर घुस गया। जिससे दुकानदार बाल-बाल बचा गया और ट्रैक्टर चालक गंभीर
रूप से घायल होगया । ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुकानदार की वाइक व एक
ग्राहक की एक साइकिल टूट गयी ।साथ ही दुकान में कई हजार रूपये का नुकसान
हुआ है यह मामला फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली के अहमदगंज गांव में हुआ है
। घायल ट्रैक्टर चालक को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रिफर किया गया है ।
जानकारी के अनुसार शाम को एक तेज रफ्तार बालू लदा ओवरलोड ट्रैक्टर
अनियंत्रित होकर कस्बे में सड़क किनारे बनी हरनेश की जरनल स्टोर की दुकान
में घुस गया। इससे दुकान और उसमें रखा समान क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही साथ
पास में कड़ी मोटर साईकिल टूट गयी ।दुकान के आगे टीन सैड पड़ा होने से
ट्रैक्टर चालक गभीर रूप से घ्याल हो गया । घायल ट्रैक्टर चालक को
फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रिफर किया गया है । वही लोगों ने अवैध खनन
करके बालू ढोने वाले ट्रैकटरों के खिलाफ अभियान चला कार्रवाई की बात कही।
पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।