कन्नौज - मामूली विवाद में कुछ ऐसे उग्र हो गए दो पक्ष कि जमकर हुआ पथराव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 8 June 2019

कन्नौज - मामूली विवाद में कुछ ऐसे उग्र हो गए दो पक्ष कि जमकर हुआ पथराव

रिपोर्ट - मुबीन मन्सुरी

कन्नौज के इंदरगढ़ में विसर्जन यात्रा में जाते समय श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर की छतरी से बिजली का केबल टूटने के बाद दो वर्ग आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ने पर इनमें पथराव शुरू हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची यूपी डायल 100 के सिपाहियों ने पथराव कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर थी पथराव कर दिया गया।जनपद कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मंसुखपुर्वा गांव के कुछ ग्रामीण भागवत कथा का सामान विसर्जन करने के लिए नहर में टैक्टर से सामान ले जा रहे थे। तभी लौटते समय फकीरपुर्वा गांव में उनकी ट्राली से तार टूट गया था। जिसको लेकर दोनो गांव के लोग विवाद हो गया। देखते-देखते दोनो पक्षों से जमकर पथराव शुरु हो गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। मामले की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने इंदरगढ़ थाने में पहुचकर थानाध्यक्ष सुजीत वर्मा को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
 

जिसपर फकीरेपुर्वा गांव निवासी सनवर अली पुत्र अशरफ अली की तहरीर पर पुलिस ने शैलेन्द्र कुमार, विन्नू यादव, सोनू, बालजीत, अजीत, विजय, सौरभ सिंह, छुन्ना, बग्गड़, कल्लू, पुत्तन एवं नन्हू के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

मामले में अफसर बोले 

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना इंदरगढ़ के फकीरे पुरवा में एक मुर्गी फार्म लगा हुआ है उसमें एक केवल गया हुआ था। बिजली का जिसमें से मंसुखपुर्वा गांव के यह शैलेंद्र यादव बगैरा ट्रैकटर लेकर निकल रहे थे। काफी लोग थे , तो उसमें काफी लोग मौजूद थे उन्होंने उसके केविल को निकाल दिया जब दूसरे पक्ष ने मना किया उसी बात को लेकर के आपस में विवाद हो गया इसमें काफी लोग इन्वॉल्व हो गए और आपस में पथराव भी किया उसमें 6,7 लोगों को चोटें लगी है जिसका मेडिकल कराया गया है मुकदमा पंजीकृत किया गया है और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इसमें 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसमें दो को गिरफ्तार किया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।