ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
अधिवक्ता ऋषभ अवस्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को कानपुर कचहरी कोर्ट में बार एसोसिएशन और दी लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर हड़ताल कर अपना विरोध जताया। अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिवक्ता ऋषभ के खिलाफ जिस तरह स्वरूप नगर थाने में तैनात दरोगा ने फर्जी मुकदमा लिखा है वह पूरी तरह से झूठा है ।बार एसोसिएशन के महामंत्री कपिल देव सचान ने बताया कि हमारे संयुक्त मंत्री के खिलाफ पूर्व में स्वरूप नगर थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया है ।और उसके साथ अभद्रता की गई। जिससे हम सभी आक्रोशित है ।आज इसी के विरोध में हमने हड़ताल कर रखी है। वहीं इस मामले में एसएसपी अनन्त देव ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ कोतवाली को दे दी गई है। और निष्पक्ष जांच करते हुए जो भी दोषी होगा कार्यवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।