जिला संवादाता - अरविन्द शर्मा
यूपी के कानपुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने खुद को
गोली मार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है कि मृतक युवक की
शादी परिजनों ने कही और तय कर दी थी जिससे युवक के ने ये कदम उठाते हुए
चाचा के सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली मामला
कानपुर देहात के रुरा थाना क्षेत्र के कमला नगर स्टेशन रोड का है जहां
सुमेरपुर गाँव निवासी अरुण यादव अपने परिवार के साथ रह रहे थे अरुण यादव
झांसी में पुलिस सिपाही पद पर तैनात है उनके 3 बेटे है बड़ा बेटा बब्लू
कानपुर नगर के लोको असिस्टेंट पायलट के पद पर तैनात उसने छोटे भाई गुड्डू
के प्रेम प्रसंग शादी को माना किया था पर गुड्डू नही मान रहा था और उसने
कहि और शादी करने से भाई को मना कर दिया था जिससे दोनो में थोड़ी बहुत कहा
सुनी भी हुई थी भाई के मना करने पर गुड्डू ने अपने चाचा की लाइसेंसी
रिवाल्वर जो घर ही रहती थी जिससे गुड्डू ने खुद को गोली मारली। गुड्डू
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था
मृतक गुड्डू के पिता अरुण यादव 3 दिन
छुट्टी पर घर आये थे गुड्डू की शादी की बात कही और करने तभी गुड्डू ने कमरा
बन्द कर खुद को गोली मार ली गोली की आवाज सुनकर घर दौड़े तो देखा गुड्डू ने
खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगो की भीड़ इकठ्ठा हो गई वही सूचना
पर पहुची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे
में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया ।वही सीओ अकबरपुर
अर्पित कपूर ने बताया कि सूचना मिली थी कि रुरा क्षेत्र के कमला नगर में एक
युवक ने खुद को गोली मार ली है पुलिस मौके पर गई और वो रिवाल्वर बराबद कर
लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिस रिवाल्वर से
युवक ने गोली मारी है वो सर्विस रिवाल्वर है जो मृतक के चाचा की है घर
रहती थी घटना की वजह युवक की शादी कही और तय कर दी गई थी जिससे युवक ने ये
कदम उठाया जैसे ही तहरीर मिलेगी वैसे ही कार्यवाही की जाएगी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।