कानपुर - मरीजों को किया फल वितरण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 8 June 2019

कानपुर - मरीजों को किया फल वितरण

 


ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

सामज में किसी न किसी प्रकार से अपना योगदान देने वाले तथा संस्थानाओं की कमी नही है। लोगो का भला करने वाले न ही गर्मी देखते है और न ही सर्दी। शहर में कई ऐसी संस्थानाये है जो मानवहित के लिए अपने कार्याे को लगातार अंजाम दे रही है। इसी क्रम में गरीब राहत सेवा समिति के सदस्यों ने शनिवार को उर्सला अस्पताल में मरीजों के बीच जाकर फल वितरण किया। गरीब राहत सेवा समिति के सदस्यों द्वारा सप्ताह मे दो बार विभिन्न क्षेत्रों में भोजन वितरण का भी सराहनीय कार्य करती है। बडा चैराहा स्थित उर्सला अस्पताल में मरीजो को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सोनू बक्सारिया ने बताया कि उनकी संस्था गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा, वस्त्र वितरण के साथ समय समय पर गरीबो लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करती है। इस दौरान सोनू बसरिया, अंजना चंद्रा, मनीष कुमार, रोमी भारती, ललित कुमार, सुमन साहू, अनिल बक्सरिया, सतीश बक्सरिया, मेघारानी, अमर कैथल, संदीप, माधुरी, भुवि, नीतू, दिनेश, अनुभव, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।