जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा
कानपुर
देहात-अपने हौंसले व जज्बे से वह आज जनपद में किसी की पहचान का मोहताज नही
है। हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर महज 14 साल की अवस्था में रमन शर्मा
ने जेसीबी का एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसे देखकर लोग दांतो तले उंगली
दबा लेते हैं। दरअसल रमन के लिए ये कोई हैरानी की बात नही है, क्योंकि रमन
के पिता सत्यपाल शर्मा जो कृषि कार्य करके परिवार का गुजर बसर करते हैं। वो
बताते हैं कि रमन का मन बचपन से ही खेलकूद की बजाय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों
को बनाने में लगा है। अवस्था के मुताबिक आज भी गांव में किसी के पंखे की
मोटर, टार्च व अन्य विद्युत उपकरण खराब होने पर ग्रामीण उसी से सही कराते
हैं और रमन इसका कोई शुल्क नही लेता है।
रमन ने पास की दसवी की परीक्षा
दरअसल
रमन का यह पेशा नही बल्कि उसका जुनून है। लोग कहते हैं कि जब इंसान में
कुछ करने का जुनून होता है तो धरती भी छोटी पैड जाती है। कुछ ऐसा ही हुनर
लेकर दिबियापुर थानाक्षेत्र के गुंसाई पुरवा निवासी रमन शर्मा कानपुर देहात
के असवी स्थित अवधेश सिंह इंटर कालेज में पढ़ाई कर रहे हैं। रमन ने 10वीं
की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वैज्ञानिक कार्यों में अग्रसर रहने वाले रमन ने
जब जेसीबी का यह मॉडल बनाकर कालेज में दिखाया तो विद्यालय प्रबंधन हैरत
में पड़ गया। छात्र के इस अनूठे प्रयोग से विद्यालय परिवार सहित समूचे जिले
में रमन का नाम लोगों की जुबां पर छा गया।
इस तर्ज पर ये जेसीबी करती है काम
इस
जेसीबी मॉडल में रमन ने प्लास्टिक नली, डिब्बे, फाइबर व स्क्रू का
इस्तेमाल किया है। मशीन के समीप छोटे से डिब्बे में इंजेक्शन में प्रयोग
होने वाली नीडिल व सिरेंज का प्रयोग करते हुए कंट्रोलर बनाया है। सिरेंज
में पानी भरकर हाइड्रोलिक प्रेशर की तरह सिरेंज को दबाने पर जेसीबी मशीन का
खोंचा चलता है और हूबहू रियल जेसीबीकी तरह कार्य करने लगती है। विद्यालय
के इस नन्हे छात्र के बड़े प्रयोग पर विद्यालय प्रबंधन ने भी पुरुस्कृत करने
की बात कही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।