ब्यूरो चीफ योगेश तिवारी
दोनों पक्षों द्वारा गॉव में लाठी डंडे से चुनावी रंजिश की भड़ास जारी है l जिससे ग्रामीणो में दहशत का माहौल बना हुआ है l मालुम हो कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम टपरा नहारव के प्रधान पद के उपचुनाव की तिथि घोषित होने के बाद शुरू हुई सरगमिया में नामांकन के तीसरे दिन ही चुनावी रंजिश शुरू हो गई वहीं प्रधान पद के उम्मीदवार रामविजय मिश्रा प्रचार प्रसार करने धनोलिया गॉव के पास प्रधान पद के उम्मीदवार कौशल्या देवी के देवर बब्लू यादव कुछ लोगो के साथ में लाठी डंडो से लैस हो कर आये और घेर कर गन्दी गन्दी गालिया देने लगे फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल काटा गया वहीं पुलिस भी सूचना के बाद भी गॉव में बनी दोनों पक्षो में तनाव पूर्ण स्थिति की जानकारी के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया l दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडो द्वारा सुबह से हो रहे प्रदर्शन से ग्रामीणो में दहशत का माहौल व्याप्त है l लोगो की माने तो गॉव में फैली चुनावी रंजिश कभी भी किसी बड़ी घटना का विकराल रूप ले सकती है l
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।