ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
यूपी एसटीएफ की कानपुर यूनिट व नौबस्ता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है
पुलिस ने नकली सीमेंट बनाकर उसे ब्रांडेड सीमेंट की बोरियों में भरकर बेचने
वाले 4 लोगो को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है नौबस्ता थानाक्षेत्र के
सिमरा गांव में निशि ट्रेडर्स के नाम से काफी समय से ये अवैध कारोबार चल
रहा था। आज दोपहर एसटीएफ पुलिस एसीएम प्रथम की उपस्थित में गोदाम में
छापेमारी की गई तो बड़े पैमाने में ब्रांडेड सीमेंट की बोरिया व नकली सीमेंट
बनाने के उपकरण बरामद हुए है।पुलिस ने नकली सीमेंट का अवैध कारोबार करने
वाले चार युवकों संदीप गुप्ता गोपाल गुप्ता सुमित दीक्षित व मोहित को
गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस की पूछतांछ में पकड़े गए युवको ने बताया है कि वो
नकली सीमेंट को ब्रांडेड बोरियो में भरकर आसपास के क्षेत्रों में सस्ते
दामो में बेच देते थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।