कानपुर - पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 6 June 2019

कानपुर - पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़

 
ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता  

 कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ हो गई ।मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से  दो बदमश घायल हो गए ।जबकि एक बदमाश को सकुसल पकड़ लिया गया है वही तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले ।पुलिस ने घायल बदमाशो को मेडिकल के लिए भेजा है।नवाबगंज पुलिस ने बताया कि देर रात पुलिस गंगा बैराज के पास चेकिंग कर रही थी इस दौरान दो बाइको में 6 लोग सवार होकर जाते हुए दिखाई दिए ।जिस पाए ।पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया ।तो वह भागने लगे ।इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशो ने पुलिस पर फायर कर दिया ।जवाबी कार्यवाही में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है ।जबकि एक और बदमाश को पकड़ा लिया गया गया ।वही तीन बदमाश मौके से फरार हो गए।पकड़े गए बदमाशो में  -शोभित कुमार उर्फ समीर ,देवराज मिश्रा जो घायल है ।जबकि  साजन  को दौड़ा कर पकड़ा है । गिरफ्तार हुए  तीनो बदमाश 25- 25 हजार के  इनामी है जो काफी समय से फरार चल रहे थे। बदमाशो के पास से  से 2  तमंचा, 2 खोखा कारतूस, 4  जिन्दा कारतूस के साथ , 12,हजार रुपये  (लूट के) और 2 मोटर साइकिल बरामद हुई है । तीनो बदमाशो के शहर के कई थानों में मुकदमा पंजीकृत है ।पुलिस बदमाशो को जेल भेजने की कार्यवाही कर रही है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।