कानपुर - गोविन्द नगर पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 6 June 2019

कानपुर - गोविन्द नगर पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़




ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 गोविन्द नगर थाना पुलिस और बदमाशो के बीच देर रात एक बार फिर मुठभेड़ हुई।कल देर रात पुलिस जब गस्त कर रही थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि जूही यार्ड के पास कुछ अपराधी घटना को अंजाम देने के लिये बैठे है।जिसके बाद मौके पर जब पुलिस पहुँची तो बदमाश पुलिस को देख कर भागने लगे तभी एक बदमाश ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी,जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिग की जिसमे हिस्ट्रीशीटर मंगल सिंह जो कच्ची बस्ती गोविन्द नगर का रहने वाला है।उसे गोली लगी और वो वही गिर गया।जिसके बाद पुलिस ने मंगल को हिरासत में ले लिया और उपचार के लिये काशीराम अस्पताल ले जाया गया।मंगल के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों सहित गोविन्द नगर में थाने में भी लंबा आपराधिक इतिहास है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।