कुशीनगर - तीन लाख की लूट का हाटा पुलिस ने किया खुलासा,एक गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 20 June 2019

कुशीनगर - तीन लाख की लूट का हाटा पुलिस ने किया खुलासा,एक गिरफ्तार




रिपोर्ट - ईश्वर चन्द्र पटेल

 कुशीनगर जनपद के कोतवाली हाटा में गत सात जून को किया गया था युवक को गोली मार के 3 लाख की लूट,के घटना के बाद  खुलाशे के लिये पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के मार्ग दर्शन में कोतवाली हाटा पुलिस और स्वाट टीम ने लुटेरे तक पहुचने में कामयाब हो गयी।शंकर यादव पुत्र रामकिशुन निवासी तरनी थाना मुहली जिला संतकबीर नगर अभियुक्त के पास से चार मोटर साइकिल सहित 40,500 नागद रुपये पुलिस ने किया बरामद। अभियुक्त सूरत ,गुजरात में काम करता था। वही रांग नम्बर से हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक युवती से प्यार करता था।उसने प्रेमिका की ख्वाईश पूरा करने के लिये वाइक भी चोरी किया करता था। उसकी डिमांड पूरा करने के लिये साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना का अंजाम दिया था।मुखबिर की सूचना पर हाटा कोतवाली क्षेत्र के परागपुर मोड़ से किया गया  गिरफ्तारी।

शेष अभियुक्तों की तलाश जारी।
 
प्रभारी निरीक्षक हाटा कोतवाली  कमलेश सिह, व स्वाट टीम प्रभारी के टीम ने इस घटना का खुलाशा करने में सफलता पाई है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।