ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कानपुर
शनिवार को प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में हिस्सा लेने आर एस एस प्रमुख
मोहन भागवत कानपुर पहुंचे इस दौरान उनके आगमन पर सेंट्रल स्टेशन की सुरक्षा
बढ़ा दी गयी। वही उनके स्वागत के लिए पहले से ही कार्यकर्ता व नगर निगम की
महापौर प्रमिला पांडे भी मौजूद रही ।आपको दे मोहन भागवत दिल्ली से शताब्दी
ट्रेन द्वारा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। जहाँ से कुछ ही देर बाद वे
फ्लीट द्वारा स्टेशन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज के लिए रवाना हो
गए। आपको बता दें कि भागवत 4 दिन के कानपुर प्रवास पर हैं जहां पंडित
दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे
साथ ही शिक्षा वर्ग में भाग ले रहे 500 प्रशिक्षुओं को समाजसेवा जैसे
बिंदु पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे साथ ही वह सामूहिक रूप से स्वयंसेवकों
के साथ वार्ता भी करेंगे और स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन भी करेंगे

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।