रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद जिले की सदर नगर पालिका की
लापरवाही कहे या शहर को गंदे नाले के पानी से कई मोहल्लों को डुबोने की
मंशा। तीन सालों में नगरपालिका सदर में शासन द्वारा नाला सफाई को लेकर लाखो
रुपये भेजा गया है लेकिन नालों की सफाई की हकीकत आप लोगो के सामने दिखाई
दे रही है।जिन नालों की गहराई 10 फीट है वह ऊपर तक भरे हुए है वही नगर
पालिका में काम करने वाले लोगो ने ही नालों के ऊपर मकान बना लिए जिस कारण
नाला साफ नही हो पा रहे है।जिन मोहल्लों में जल भराव होता है दो
दिन पहले रुक रुक कर झमाझम बारिश में शहर के नाले पहली ही तेज बारिश में
उफना गए। मदारवाड़ी इलाके में जलभराव के बीच लोगों को गुजरना पड़ा।
पालिका की
नाला सफाई व्यवस्था की हकीकत खुलकर सामने आ गई। लोगों को निकलने में बड़ी
दिक्कतें हुईं। किचकिच के चलते फिसलन भी बढ़ गई। जलभराव को देखते हुए सफाई
कर्मियों को लगाया गया। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी कई स्थानों पर पानी भर
गया लोग दिक्कतों में आ गए। नाले के किनारे रह रहे लोगों को बारिश के पानी
से मुसीबतों के बीच रहने को मजबूर होना पड़ा। क्योंकि नाला उफान मार गया।
इसी तरह भीकमपुरा इलाके में भी लोगों की मुश्किलें बढ़ी रहीं। नगर पालिका की
ईओ रश्मि भारती ने बताया कि जिन स्थानों पर जलभराव को लेकर दिक्कतें थीं
वहां व्यवस्था सही कराई गई है। सफाई कर्मियों को लगा दिया गया। वही
मोहल्लों के लोगो का क्या कहना है यह उन्ही जुबानी सुना जा सकता है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।