ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
प्रचंड
बहुमत से जीत के बाद भाजपा के कानपुर नगर से नवनिर्वाचित सांसद सत्यदेव
पचौरी ने कार्यभार संभालते हुए काकादेव स्थित कैम्प कार्यालय में जनता
दरबार लगाया और लोगो की समस्याओ को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारियों को
निर्देश दिए। आपको बता दें कि पूर्व में कैबिनेट मंत्री रह सत्यदेव पचौरी
लोकसभा चुनाव में भारी मतों से कानपुर नगर से सांसद चुने गए हैं ।शपथ ग्रहण
के बाद जनता दरबार लगाकर अधिकारियों को संदेश दिया ।कि जनता के काम मे
किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। मोदी सरकार के कामों को
आगे बढाते हुए शनिवार को भाजपा सांसद जनता से रूबरू हुए। इस दौरान शहर की
कई समस्याओं से उनको दो चार होना पड़ा।जिसके बाद सांसद सत्यदेव पचौरी ने
समस्याओं के निस्तारण का लोगो को आश्वासन भी दिया। और इस बात का विश्वास भी
दिलाया कि आगे आने वाले कार्यकाल में भी वह जनता की समस्याओं को सुनते
रहेंगे।आप को बताते चले कि इससे पहले कभी इस तरह की तेजी मौजूदा सांसद में
नही दिखाई दी है। माना जा रहा है कि सरकार की नई कैबिनेट में मंत्री पद न
मिलने पर उन्होंने जनता सम्पर्क का काम शुरू किया है। अब देखना यह है कि
जनता की समस्याओं का निराकरण किस हद तक होगा

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।