ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
शहर पनकी थाना क्षेत्र के सबसे बड़े कूड़ा प्लांट एच ए टू जेड में देर
रात अज्ञात लोगो दवारा प्लांट के एक कर्मचारी को बंधक बनाये जाने से नाराज
।सैकड़ो कर्मचारियों ने गुरुवार को प्लांट में हड़ताल कर जमकर हंगामा काटा।
कर्मचारियों का आरोप है की प्लांट में सुरक्षा के नाम पर कोई भी व्यवस्था
नहीं की गई है। जिससे कोई भी बाहरी आदमी अंदर आकर प्लांट में काम कर रहे
मजदूरों के साथ मारपीट करता है और चला जाता है जिसको लेकर प्लांट के सभी
कर्मचारियों ने हड़ताल की है उनका कहना है की जब तक आरोपी को पकड़ा नहीं
जाएगा तब तक कोई भी कर्मचारी प्लांट में कार्य नहीं करेगा। आप को बता दे की
देर रात एटूजेड कूड़ा प्लांट में ओम प्रकाश नाम का कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर
रहा था।इस दौरान कुछ अज्ञात लोग प्लांट में पहुंचे जब ओम प्रकश ने पूछा की
आप कौन हो तो अज्ञात लोगो ने उसे मारना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगो ने
ओमप्रकश को पैंट के अंदर ही बंधक बनाकर चले गए मामले की जानकरी तब हुई जब
सुबह अपनी डियूटी पर पहुंचे तो ओमप्रकश को बंधा हुआ देखा। जिसके बाद
उन्हें खोला तब ओमप्रकश ने आप बीती सुनाई जिसके बाद सैकड़ो की संख्या में
मौजूद कर्मचारियों ने हंगामा कर सुरक्षा की मांग पर अड़ गए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।