कानपुर देहात - कंचौसी कस्बा में भीषण गंदगी की समस्या से आजिज आकर गुरुवार को लोग सडकों पर ऊतर आए. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 13 June 2019

कानपुर देहात - कंचौसी कस्बा में भीषण गंदगी की समस्या से आजिज आकर गुरुवार को लोग सडकों पर ऊतर आए.





 जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा
 नहर बाजार मुहल्ले के लोगों ने सफाई कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करके प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की विरोध प्रदर्शन करते हुए लोगों ने आरोप लगया कि सफाई कर्मियों के कंचौसी कस्बा के नहर बाजार स्टेशन रोड नौगवां रोड लहरापुर रोड आदि मुहल्लों में कभी भी न आने से जगह जगह नालियां कूडा कचरा से सराबोर है. जिससे गंदा कीचडयुक्कत पानी सडको पर भरा है. दुर्गंध फैलने से आवागमन करने वाले परेशान है  जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है लोगों का कहना है सफाई कर्मियों की लापरवाही और प्रधान की उदासीनता से अवरुद नालियों की साफ सफाई और टूट चुकी नालियों की मरम्मत न होने से बरसात का पानी घरों में घुस जाता है.जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है लोगों ने जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला अधिकारी से कंचौसी में अवरुद नालियों की  नियमित सफाई कराने की मांग की है.प्रदर्शन करने वालों में सत्यनारायण दुबे , लाला शर्मा, सुधीर दुबे सत्यनारायण दुबे शेरू वर्मा ,गजेंद्र सिंह परमार ,राजकुमार शर्मा ,सत्येंद्र यादव रामस्वरूप , लाला शर्मा आदि।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।