रिपोर्ट- राजित राम यादव
आज लोकसभा के निर्दल उम्मीदवार चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी ने उपजिलाधिकारी हर्रैया को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि पिछले वर्ष 20/08/18को आक के समक्ष बाढ प्रभावित कल्याणपुर, सीतारामपुर, खेमराजपुर, सहजौरा,सहित सैकड़ों गांवों में ठोकर निर्माण व बांध निर्माण का जो आश्वासन अधिशाषी अभियंता बाढ द्वारा लिखित दिया गया था उसका पालन हो तथा चुनाव प्रकृया में हुई अनियमितता की जांच हो यदि दस दिनों के अन्दर काम शुरु नहीं हुआ तो हम कभी भी धरना, प्रदर्शन,या कार्यालय घेराव करने को मजबूर हो सकते हैं
पाण्डेय ने बताया कि विगत कई वर्षों से बाढ व कटान के स्थाई समाधान की मांग हम करते चले आ रहे हैं किन्तु आधिकारी कोरा आश्वासन देकर पल्ला झाडते दिखे यहां तक कि 2017में मेरी लडाई के क्रम में योगी जी भी पचवस आये पर कोई समाधान नहीं ऐसे में वर्ष 2018 में लगातार दो माह अनशन भूखहड़ताल जलसत्याग्रह कर आर पार कल लडाई चली इतना ही नहीं 12 जुलाई को उफनती घाघरा म़े छलांग लगाने व दुबौलिया आये योगी जी के घेराल के साथ साथ 5 अगस्त को सांसद आवास व 20 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया तब जाकर प्रसासन ने ठोकर व बांध निर्माण का आश्वासन तो दिया पर आज तक एक पैसे का काम नहीं हुआ
उन्होने बताया कि जो कर्मचारी बैलेट वोट या इलेक्शन ड्युटी वोट डालते हैं उनका क्रमांक चिन्हित कर.मतदाता सूची पोलिंग पार्टियों को दी जाती है किन्तु इस बार चिन्हित मतदाता सूची न दिये जाने से अवैध मतदान की सम्भावना बनी रही फलतः इसकी जांच कर दोषियों को दण्डित किया जाना चाहिए अन्यथा की दशा में हम व्यापक स्तर पर घेराव या धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगें इस मौके पर केशल चन्द्र पाण्डेय विवेक पाण्डेय अतुल पाण्डेय नवीन पाण्डेय अभिषेक पाण्डेय आशुतोष पाण्डेय कन्हैयालाल तिवारी पवन यादव राजबहादुर यादव राधेश्याम पाण्डेय लालचंद हेमन्त मंगल प्रसाद जगदम्बा नन्हे यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।