रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
योगी सरकार की
मित्र पुलिस का बदनाम चेहरा सामने आया है फर्रुखाबाद राजेपुर पुलिस के
कारनामा से तंग आकर एक महिला ने थाने में ही जहरीली दवा खा ली हालत गभीर
होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।डॉ ने गभीर हालत में महिला को
लोहिया अस्पताल भेज दिया है । महिला से थानेदार साहब महिला से बेटे को
छोड़ने के एवज में 5000 रूपये मांग रहे थे। पीड़ित महिला सन्तरी ने बताया
कि गांव हमीरपुर सोमबन्सी की रहने वाली हूं।गांव के ही जगतपाल से साथ खेत
बटाई पर ले रखा है।उसी खेत से सब्जी मेरा बेटा किशन तोड़ रहा था।उन्होंने
चोरी करने का आरोप लगाकर पुलिस से पकड़वा दिया पुलिस उसको थाने में लाकर
मेरे सामने बहुत मारा जब छोड़ने के लिए कहा तो पुलिस ने दो हजार रुपये की
मांग की मेरे पास रुपये नही थे
जिस कारण हमने थाने किलनी मारने वाली दवाई
पी ली थी।वही महिला के पति ने बताया कि हमारी छोटी दुकान है गांव के जगतपाल
के ऊपर उधार के रुपये बाकी है जब रुपये मांगे तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट
की उसके बाद मेरे लड़के को चोरी के आरोप में पकड़ा दिया उसी बजह से पत्नी ने
थाने में जहरीली दवाई पी ली जब वह बेहोश होने लगी हम उसको लेकर सरकारी
अस्पताल आ गए है।पुलिस बहुत गलत कर रही है।डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि एक
महिला को उसके परिजनों ने भर्ती कराया है जिसने कोई जहरीली दवाई पी ली थी
उसको उल्टी कराकर इलाज शुरू कर दिया गया है महिला की हालत ठीक नहीं है
फिलाल लोहिया भेजा जा रहा है ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।