जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा
कानपुर
देहात जिले के रसूलाबाद क्षेत्र में एक दिन पूर्व एक ईरानी महिला व उनके
कुछ साथियों द्वारा कस्बे के एक आढ़त व्यापारी के साथ 50 हजार की लूट की
घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की सूचना पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार
कर लिया था। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद फरार दो अन्य आरोपियों को
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विदेशी महिला की घटना की सूचना पर पूरे
पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इस पर तत्काल रसूलाबाद थाने पहुंचे एएसपी
अनूप कुमार ने पूंछतांछ की तो मामला खुलकर सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने
महिला को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद ईरानी महिला सहित साथियों पर मुकदमा
दर्ज कर लिया गया। कड़ाई से पूंछतांछ करने पर आरोपियों ने सच्चाई बयां कर
दी।
इस तरह देते थे घटना को अंजाम
आज
जिले के पुलिस कप्तान अनुराग वत्स ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि
ईरानी महिला समीरा व उसके साथियों का ये पूरा गैंग है, जो दिल्ली में किसी
होटल में कमरा लेकर रहते हैं। वहीं से ये लोग किसी ट्रेवल्स से गाड़ी किराए
पर लेकर दिल्ली एवं उसके आस पास के क्षेत्र में घटना को अंजाम दे रहे थे।
इसमें महिला किसी व्यापारी से बात करने में उलझा लेती है और उसी दौरान इसके
पुरुष साथी रुपयों को छुड़ाकर या किसी अन्य तरीके से योजना बनाकर घटना को
अंजाम देते हैं। इसमें ईरानी महिला भारतीय व ईरानी पुरुष भी शामिल हैं।
ईरानी महिला सहित दो भारतीय साथी गिरफ्तार
इस
गैंग के तार उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक जुड़े हैं। हालांकि इस घटना के
चलते दिल्ली पुलिस सहित उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अफसरों को जानकारी
दे दी गयी है। साथ ही ईरान देश से वीजा लेकर आने वाले सभी जगहों को जानकारी
दे दी गयी है। ईरानी एम्बेसी को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल आ ही तीन
लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें ईरानी महिला समीरा सहित इनके दो भारतीय
साथी गिरफ्तार किये हैं। जिन्हें रिमांड पर लिया जा रहा हैं। गैंग में और
लोग शामिल हैं, जो जल्द ही यहां की पुलिस सहित दिल्ली पुलिस द्वारा
गिरफ्तार किए जाएंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।