ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
चिड़ियाघर के विकास कार्यो में हुए घोटालो को लेकर मंगलवार को चिड़ियाघर
में जांच दल की टीम अचानक पहुंच गई। टीम के पहुंचते ही चिड़िययाघर प्रशासन
हड़कंम्प मच गया।बताया जा रहा है की घोटाले को लेकर शासन के आदेश पर यह
जांच दल चड़ियाघर पंहुचा है।और जांच कर रहा है। आप को बता दे की चिड़ियाघर
में 42 लाख का विकास कार्य पूरा ही नहीं हुआ था। उससे पहले ही चिड़ियाघर
प्रशासन की मिली भगत से विकास कार्यो में लगे ठेकेदारों को विकाश कार्य का
पूरा रुपया चुकता कर दिया गया है। जिसको लेकर यह टीम जांच करने आई हुई है।
जहा टीमों ने चिड़ियाघर में हुए कार्यो और दस्तावेजों को खंगालना भी शुरू
कर दिया है। इस कार्यवाही के बाद चिड़ियाघर प्रशासन में हड़कंम्प भी मचा हुआ
है। सूत्रों के मुताबिक इस घोटाले की जांच के बाद कई बड़े अधिकारियो पर गाज
भी गिर सकती है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।