ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने घाटमपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान
दिवस की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा
कि आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए, इसके लिए आज
ही समस्त प्राप्त शिकायतों को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराए।उन्होंने कहा
कि अभियान चलाकर सरकारी भूमि से अवैध कब्जे खाली कराए जाए।पंचायत घाटमपुर
को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई जाए । इस बात
का भी विशेष ध्यान दे कि कही भी गन्दगी का ढेर नही होना चाहिए । पूरे गाँव
ने दवा का छिड़काव भी कराया जाए।समाधान दिवस जगदीश नारायण घाटमपुर निवासी
ने नगर पंचायत घाटमपुर द्वारा टेक्स बढ़ाकर भेजने की शिकायत की जिस पर
जिलाधिकारी ने बिल का संशोधन करते हुए जमा कराने के निर्देश दिए।राम नारायण
पुत्र राम लाल द्वारा अपने छोटे भाई द्वारा उनकी भूमि पर जबरन कब्जा कर
भूमि भेजने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल टीम भेज कर कार्यवाही
किए जाने के निर्देश दिए।राम अवतार प्रजापति इमेज सरकारी भूमि पर कब्जे की
शिकायत करी जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी घाटमपुर को कड़े निर्देश
देते हुए कहा कि समस्त सरकारी भूमि पर कब जाना हो इस बात का लिखित प्रमाण
पत्र और तत्काल चिन्हित करते हुए कब्जे खाली कराएं । कुल 88 शिकायत
प्राप्त हुई जिसमे मौके पर 6 का निस्तारण किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी अनंत देव समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।