रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
हर महीने होने वाले जेलों के निरीक्षण के चलते आज फतेहगढ़ सेंट्रल जेल और जिला जेल का निरीक्षण किया गया।सरकार
के द्वारा जारी आदेशो का पालन करने हुए जेलों में बन्द कैदियों और बंदियों
की समास्याओं के निस्तारण हेतु जिला जज,डीएम मोनिका रानी,एसपी डॉक्टर अनिल
कुमार मिश्रा द्वारा जेल के अंदर जाकर बैरकों का हाल जाना वही पर उनकी
समस्याओं के बारे में जानकारी की है।डीएम मोनिका रानी ने बताया कि जेल का
रूटीन निरीक्षण था।जेल में बन्द कैदियों और बंदियों की पेशी सम्बन्धी
परेशानियों व उनके स्वास्थ्य सम्बंधित हो रही परेशानियों के निस्तारण के
लिए ही निरीक्षण किया गया।जो भी खामियां पाई गई है उनका जल्द निस्तारण करा
दिया जायेगा।जेल के अंदर किसी बंदी ने कोई खास शिकायत नही की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।