बाराबंकी - सिंचाई विभाग की लापरवाही से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 30 June 2019

बाराबंकी - सिंचाई विभाग की लापरवाही से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न




ब्यूरो चीफ योगेश तिवारी

सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते दरियाबाद समानान्तर डबल नहर से निकली छंदवल माइनर शुक्रवार की रात बिलौली गांव के पास अचानक कट गयी।माइनर कटने से पानी लोगों के खेतों में पहुंचने लगा।जिससे पच्चास बीघे मेंथा की फसल समेत सौ बीघे से अधिक एरिया पूरी तरह जलमग्न हो गया,किसानों की शिकायत के बाद भी सिचाई विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुचे विभागीय उदाशीनता के चलते दरियाबाद समान्तर डबल नहर साढ़ेमऊ के पास से निकली छंदवल माइनर शुक्रवार की रात बिलौली गांव के पास आचानक कट गई।माइनर कटने से एक पटरी का करीब पांच मीटर हिस्सा विजय वर्मा की बाग में कट गया।माइनर कटने की वजह से राम सुमिरन,राजेंद्र कुमार,नसीम,गुड्डू,मुनान,सहजराम,दरबारी लाल,सालिक राम,रामपाल,मयाराम,बब्लू,हंशराज की करीब पच्चास विघे मेंथा फसल जलमग्न होने से फसल चौपट होने के आसार हैं।जब्कि पच्चास बीघे से ज्यादा खेतों में भी पानी भरा हुआ है,हलाकि इन किसानों ने पहले ही अपनी फसल तैयार कर ली थी।इससे इनके खेत खाली थे।किसानों का आरोप है,कि सिचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी माइनर तक कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।