रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
ताजा
मामला थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव तेजापुर का है जहा जमीन को लेकर दबंगो
ने घर मे घुसकर फायरिंग की जिसमे एक युवती के गोली लगी युवती को
अस्पताल में भर्ती कराया गया । युवती की हालत गभीर बनी हुई है । घायल
युवती अल्पी के पिता ने बताया की आठ माह पहले से गांव के ही
राजेश,अवनीश,रामवीर,अमरसिंह,छन् नो,पुत्र शियाराम साथ मे रामप्रकाश आदि
लोग जमीन का जबरन बैनामा कराने के लिए दबाव बना रहे थे ।जिसके चलते दबंगो
पहले भी फायर किया था जिसकी शिकायत पुलिस से कई बार की लेकिन सुनवाई नही
हुई उसी का नतीजा है यह है की सभी दबंग अबैध असलहा लेकर घर में घुस आये
और कई राउंड फायर किये दबंगो की फायरिंग करने से बेटी घायल हो गई दबंगो
की फायरिंग से गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया।जब पुलिस के पास रिपोर्ट
दर्ज कराने पहुंचे तो अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने आरोपियों के समर्थन
में थाने में फोन कर दिया उसी बजह से पुलिस कोई ठोस कार्यवाही नही कर रही
है।साथ जब वह घर आये थे उन लोगो के पास एक हथियार लाइसेंसी बंदूक के साथ
सभी हथियार अवैध थे।जिसको लेकर पुलिस आंख और कान दोनो बन्द किये हुए है यदि
कार्यवाही नही हुई तो और बड़ी घटना हो सकती है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।