ब्यूरो कैलाश सिंह विकास
4 जून वाराणसी शहर मे पानी के अभाव व किल्लत से जूझ रहे नागरिकों के समस्या से अनजान बने जलकल विभाग के अधिकारियों को कुंभकरर्णी नींद से जगाने हेतु सामाजिक संस्था सुबह बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में मैदागिन स्थित जलकल विभाग के बाहर हाथों में घड़ा लेकर "घड़ा फोड़" प्रदर्शन किया गया ।उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच नगर में पेयजल संकट गहराया जा रहा है। पेयजल की समस्या से जूझ रहे इस शहर के जिम्मेदार अधिकारी हाथों पर हाथ धरे बैठे हैं गर्मी में पानी के लिए जनता परेशान है, शिकायत भी कर रही है। लेकिन समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है।जिससे जनता में जलकल विभाग के प्रति आक्रोष व्याप्त है। जलकल विभाग में लोग शिकायत करते करते थक गए हैं। लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है, जलकल विभाग चाहे लाख दावा करें लेकिन यह तो सोलह आना सच है कि वह पूरे नगर वासियों को जरूरत के हिसाब से पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। गौरतलब है कि कुल उत्पादित जल का 60% पानी जलकर की जर्जर हो चुकी पाइप लाइनों से बर्बाद हो जाती है।कितने घर ऐसे हैं, जहां अगर पानी आ भी रहा है तो वह भी सीवर युक्त दूषित पानी होता है।जोकि पीने के लायक नहीं होता है, घरों में लगे टोटी में पानी का फोर्स नगण्य साबित हो रहा है। लोग बाल्टी और डिब्बा लेकर अपने घरों से बाहर निकल कर अपने घरों के बाहर हैंडपंपों पर लंबी लाइने लगाने को मजबूर हो गए हैं जहां तहां पानी के लिए मारामारी हो रही है। लोग जगह-जगह प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं, जलकल की लापरवाही का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं और वह लोगों को पानी उपलब्ध कराने के नाम पर धन उगाही भी कर रहे हैं,ऐसे में स्थानीय लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है।एक और जलकल विभाग का बिल देना पड़ता है, तो दूसरी ओर खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। संस्था द्वारा जलकल विभाग के अधिकारियों से यह अपील किया जाता है,कि वह कुंभकर्णी नींद से जागे और जनता को जल से जल्द सुचारू से पानी उपलब्ध कराएं। अन्यथा आगे जाकर जनता के आक्रोश का दंश उन्हें झेलना पड़ेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष, नंदकुमार टोपी वाले,उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, उपाध्यक्ष अनिल केशरी, डॉ मनोज यादव,पंकज पाठक, विष्णु शर्मा, नत्थू लाल सोनकर, अभिषेक विश्वकर्मा, मनोज पाठक, संजीव विश्वकर्मा, प्रकाश मौर्य, राजेश श्रीवास्तव,पप्पू यादव, सहित कई लोग शामिल थे

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।