ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कानपुर-मुख्यमंत्री
जी द्वारा दिनांक 16 जून 2019 से मण्डलीय समीक्षा बैठकों का आयोजन एवं
स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा अत मण्डल के सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की
विभागीय योजनाओं कि अद्यतन प्रगति एवं लाभार्थियों की सूची सहित सम्पूर्ण
विवरण की जानकारी रखे इस कार्य के समन्वय हेतु अपर जिलाधिकारी को नामित
किया गया समस्त जिलाधिकारी,शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अपर
जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारियों को बहुउद्देशीय अधिकारी के रूप में कार्य
हेतु सक्रिय करें तथा ब्लाक स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी को और अधिक
क्रियाशील एवं सक्रिय किया जाये अमृत योजना में संचालित पेयजल योजना,सीवर
लाईनों व अन्य कार्यों को, जल निगम द्वारा कार्य में तेजी लाकर पूर्ण किया
जाये पेयजल योजना में गुणवत्तायुक्त ही पाईप लाईन डाली जाये इस कार्य में
किसी प्रकार की कमी न रहने पाये मण्डलीय अधिकारी योजनाओं का स्थलीय
निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन अवश्य करें

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।