जिला संवादाता - अरविन्द शर्मा
यूपी के कानपुर देहात में एक फ़र्ज़ी IPS को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है कि फ़र्ज़ी IPS अकबरपुर कोतवाली में अपने रिश्तेदार के साथ कार में नीली बत्ती लागाकर थाने में पहुचा था और अपना रौब दिखा रहा था पुलिस वालों को लगा साहब IPS अधिकारी है उनका थाने में स्वागत किया चाय नास्ता करवाया मामले का खुलासा तब हुआ जब साहब थाने से जाने लगे तभी कोतवाल ने उन्हें शक होने पर थाने में ही बैठाल लिया और साहब की सब सच्चाई सामने आ गई कि साहब तो फ़र्ज़ी IPS हैअकबरपुर कोतवाली के बाहर कानपुर नगर नम्बर की सफेद रंग की कार से गाड़ी में नीली बत्ती लगाए एक IPS अपने रिश्तेदार के साथ खड़े हुए थे गाड़ी में नीली बत्ती लगी होने पर सभी थाने की पुलिस सचेत हो गई एक सिपाही जब जनाब के पास पहुचा तो उसने IPS की वर्दी देख सलूट मारा IPS अधिकारी का रौब जमाते हुए जनाब थाने में बैठे तभी कोतवाल श्रीकांत ने IPS होने के नाते उनका स्वागत करते हुए चाय नास्ता करवाया सब कुछ ठीक था किसी को शक नही हुआ कि जनाब फ़र्ज़ी IPS है अपने रिश्तेदार के साथ आये फ़र्ज़ी IPS ने अपने रिश्तेदार को अपना रूवाब दिखाते हुए चलने लगे कोतवाल ऋषिकान्त ने जब फ़र्ज़ी IPS से पूछा सर आप की किस बैच के है तभी फ़र्ज़ी IPS होने पर कोतवाल ने उसे थाने में बैठाल लिया और अपने उच्च अधिकारी को जानकारी दी
पुलिस की गिरफ्त में खड़ा इस फ़र्ज़ी आईपीएस का नाम प्रशांत शुक्ला है जो कानपुर नगर में केशव पुरम का रहने वाला है अपने रिश्तेदार और परिवार को IPS अधिकारी होने की बात कहता था पूछने पर बताया कि युही वर्दी सिलवाकर पहनी है रिस्तेदार विवेक तिवारी ने बताया कि प्रशांत ने बताया था कि वो IPS अधिकारी है और दिल्ली में पोस्टेड है जिससे परिवार वालो को बहुत खुसी होती थी पर नही पता था कि वो फ़र्ज़ी है बाईट /--विवेक तिवारी (IPS का रिस्वतेदार)पकड़े गए फ़र्ज़ी IPS के अनुसार 2011 में इसने IPS का का एग्जाम दिया था जिसमे वो फेल हो गया था अपने आपको 2012 बैच का IPS बताता था शव होने पर इसको पकड़ लिया गया अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि ये 19 बार IPS बोलकर टोल से निकल चुका है कोतवाल को शव होने पर इसको गिरफ्तार कर लिया गया है कानपुर नगर का रहने वाला है इसके पास से एक कार जिसमे नीली बत्ती लगी हुई है और कई ATM और अन्य कार्ड मील है पुलिस का कोई कार्ड नही मिला अपने आप को दिल्ली क्राइमब्रांच में बता रहा था इसके ऊपर 420 का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।