कानपुर देहात - तहसील दिवस बना मज़ाक -जल निगम के XCN की जगह JE ने किए सिग्नेचर , DM ने लगाई फटकार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 19 June 2019

कानपुर देहात - तहसील दिवस बना मज़ाक -जल निगम के XCN की जगह JE ने किए सिग्नेचर , DM ने लगाई फटकार

जिला संवादाता अरविन्द शर्मा
 
प्रदेश की जनता को शिकायतों से निजात दिलाने के लिए योगी सरकार में उनके ही जिले तहसील स्तर पर उसका निस्तारण करवाने के आदेश दिए थे जिसके लिए हर हफ्ते तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी उच्चाधिकारी आकर मौके पर फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण किया जा सके पर कुछ अधिकारी ऐसे भी है जिन्हें सरकार की मंशा को दरकिनार कर अपने ही तरीके से काम करते है फ़रियादियो की शिकायते तो दूर की बात है वो सरकार के बनाये गए इस तहसील समाधान दिवस में ही नही जाते और कुछ तो खुद ना जाकर अपने नीचे अधिकारी को इस समाझन दिवस में भेज देते है और जिलाधिकारी को गुमराहकर अपने स्थान पर उपस्थित का सिग्नेचर भी करवा देते है ।
 
 
एक ऐसा ही मामला कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील दिवस से सामने आया जहां आज मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने उपस्थित रजिस्टर चेककर सभी सिग्नेचर अधिकारी के नाम पूछे तो उसमे  जल निगम के XCN ,M. K. SINGH अनुपस्थित नही थे पर उनके सिग्नेचर रजिस्टर पर मौजूद थे  DM ने XCN की जगह आये जलनिगम के JE ओम प्रकाश रावत को XCN M. K सिंह की जगह सिग्नेचर करने पर फटकार लगाई और XCN M K सिंह को तुरंत समाधान दिवस में बुलाकर उनको चेतावनी दी कि अगर आगे से ऐसी लापरवाही हुई तो उनके ख़िलास विभागीय कार्यवाही की जाएगी इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने XCN M K सिंह के खिलाफ प्रतिकूल प्रवस्टी जारी करने के आदेश दिए और  तहसील दिवस में देरी से आये अन्य विभाग के अधिकारी की एक दिन की सैलेरी भी रोकने के आदेश दिए  ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।