ब्यूरो चीफ योगेश तिवारी
रामनगर लोधेश्वर महादेवा के प्रसिद्ध शिव मंदिर पर सावन माह के प्रथम
सोमवार को शिवभक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने अपने
आराध्य देव भूत भावन भोलेनाथ का पूजन अर्चना कर जलाभिषेक किया। रविवार की
शाम से जुटने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर अर्धरात्रि से मंदिर के कपाट खोल
दिये गये थे।सोमवार की देर रात्रि तक श्रृद्वालुओं का ताँता लगा रहा। समूचा
मेला परिसर,घंटा घडियाल और नाच गाने के मध्य बम बम भोले की आवाज के साथ
धूप दीप इत्र की सुगन्ध से गुंजायमान था।जिम्मेदार
अधिकारी कर्मचारी चप्पे-चप्पे पर जिम्मेदारियो के प्रति मुश्तैद थे। मेला
प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक एस.पी आर.एस गौतम रविवार से सोमवार की शाम तक
लाव लश्कर के साथ निरन्तर मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षात्मक पहलुओ की
समीक्षा करते रहे।उपजिलाधिकारी सी.पी पाठक, सी.ओ
उमाशंकर सिहं ,तहसीलदार सुरेश राय ,नायब तहसील दार अश्वनी यादव के साथ
राजस्व विभाग के जिम्मेदार भी अपनी अपनी जिम्मेदारियो के प्रति मुश्तैद थे।
रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडे दल बल के साथ
लगातार मेले का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। अधिकारियों की मुश्तैदी से पहले
सोमवार का मेला सकुशल समपन्न हो गया।
बताते चले
द्वापर युग मे महाभारत काल की गाथा से जुडे इस तीर्थ धाम में माता कुंती के
संग अज्ञातवाश मे आये पांडु पुत्र युधिष्ठर के द्वारा स्थापित लोधेश्वर
महादेव के शिवलिंग का उत्तर भारत मे बडा ही महत्व है।रुहेल
खण्ड ब्रज क्षेत्र बुंदेल खण्ड मध्य प्रदेश सहित बैशवारा बहरेला तथा अवध
क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्रो से आये लाखों शिवभक्त कडे सुरक्षा प्रबन्धो
के बीच बैरीकेटिग के मध्य से गुजर कर बडी संख्या मे भूत भावन भोलेनाथ का
देर रात्रि तक पूजन अर्चन एंव जलाभिषेक कर रहे थे।बुढवल
स्टेशन पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा आरपीएफ व जीआरपी के जवान
ट्रेन रोक रोक कर कांवरियों को ट्रेनों पर बैठा कर उनके गतत्व तक भिजवा रहे
थे और टिकट खिड़की पर भीड़ काफी भीड़ नजर आई इसलिए रेलवे प्रशासन द्वारा
अन्य दो काउंटर के बना दिए गए थे भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने
भी कार्यों की व्यवस्था की थी इधर से निकलने वाली ज्यादातर ट्रेनें रुकवा
कर आरपीएफ जीआरपी के जवान उन ट्रेनों में कांवरियों को बिठा रहे थे जिससे
स्टेशन पर किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।