योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 26 आइएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 13 July 2019

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 26 आइएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल ...

 
योगी आदित्यनाथ सरकार ने 26 आइएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें नौ जिलों बस्ती, शाहजहांपुर, बागपत, महोबा, अमेठी, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, एटा और बिजनौर में नए डीएम भेजे गये हैं, जबकि अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नई तैनाती की गई है।खनन घोटाले की सीबीआइ जांच में फंसे संतोष कुमार राय को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। गत दिनों बुलंदशहर के डीएम, आजमगढ़ के सीडीओ और निदेशक कौशल विकास मिशन के आवास पर सीबीआइ ने छापा डाला था। इस छापेमारी में बुलंदशहर के डीएम रहे अभय के आवास से 49 लाख और आजमगढ़ के सीडीओ रहे डीएस उपाध्याय के आवास से दस लाख रुपये बरामद किये गये थे। शासन ने इन तीनों अफसरों को तत्काल प्रभाव से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया था। बुलंदशहर में उसी दिन रविंद्र कुमार द्वितीय को डीएम बना दिया लेकिन, शुक्रवार को निदेशक, कौशल विकास के पद पर भी तैनाती कर दी गई। सड़क हादसों की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने परिवहन आयुक्त और प्रबंध निदेशक का दायित्व अलग-अलग दे दिया है जबकि पहले एक ही अफसर के पास दोनों पद थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।