वाराणसी - 66 वी बार स्वर्ण रजत प्रतिमा का करेंगे दर्शन काशी पत्रकार संघ के पत्रकार वार्ता - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 2 July 2019

वाराणसी - 66 वी बार स्वर्ण रजत प्रतिमा का करेंगे दर्शन काशी पत्रकार संघ के पत्रकार वार्ता

ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास

 2 जुलाई बाबा काल भैरव 4 जुलाई को 66 वी बार स्वर्ण रजत प्रतिमा का करेंगे दर्शन काशी पत्रकार संघ के पत्रकार वार्ता कक्ष में स्वर्णकार छत्रिय कमेटी के अध्यक्ष मुरली मनोहर सिंह महामंत्री अनुज गौतम उर्फ बंटी व शोभायात्रा मंत्री सतनारायण सेठ ने संयुक्त पत्रकार वार्ता किया जिसमें उन्होंने बताया कि बाबा काल भैरव जी के शोभायात्रा में विजय बाल्मीकि के संयोजन में अष्टभुजा दुर्गा शंकर पार्वती श्री गणेश जी नीलवर्ण श्याम काली जी राधा कृष्ण स्वरूप शामिल रहेंगे इस वर्ष स्वर्णकार के सलाहकार पदाधिकारी गण पारंपरिक केसरिया पगड़ी धारण कर शोभायात्रा में शामिल रहेंगे मुरली मनोहर सिंह ने बताया कि श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी व पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर श्री बालक दास जी ने विशेष आमंत्रण को स्वीकार किया है दंडी स्वामी व 11 बटुक गढ़ यात्रा में शामिल रहेंगे कुल 11 घोड़ों पर राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न हनुमान के साथ भक्तजनों झंडा फहराते हुए भजन गाते चलेंगे गोविंद देशवर महादेव डमरु दल के सुनील जी लोहा जी के नेतृत्व में डमरु से तथा शोभा यात्रा के अंत में फूलों से सुसज्जित रथ पर बाबा काल भैरव जी के स्वर्ण रजत निर्मित पंच बदन प्रतिमा शहनाई के साथ विराजमान रहेगी साथ ही रास्ते पर प्रसाद वितरित होता रहेगा अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर परिसर में शोभायात्रा पहुंचने पर प्रतिमा को मंदिर में प्रतिस्थापित कर दर्शन पूजन चलता रहेगा वैदिक आचार्य पंडित लक्ष्मी कांत दीक्षित के नेतृत्व में शाम को 11 ब्राह्मणों द्वारा बसंत पूजा होगा तत्पश्चात रात्रि 11:00 बजे बाबा की महाआरती के साथ श्रृंगार व दर्शन का कार्यक्रम संपन्न होगा मंदिर में दोपहर से श्रृंगार दर्शन होने के दौरान प्रसाद भी वितरित होता रहेगा इसके अलावा उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी काशी के कोतवाल विवरणका प्रकाशित किया गया है इस वर्ष भी महिलाएं दारानगर स्थित नंद होटल से शोभायात्रा में शामिल होंगी

 
शोभा यात्रा मंत्री सत्यनारायण सेठ ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा के कुशल संचालन के लिए अलग से 20 उत्साहित नव  युवकों की टोली बनाई गई है शोभा यात्रा प्रातः 7:00 बजे से चौखंबा स्थित काट की हवेली से प्रारंभ होकर बीबी हटिया जतन भर दूध कटरा विशेश्वरगंज महामृत्युंजय दारानगर मध्यमेश्वर मैदागिन बुलानाला चौक नारियल बाजार गोविंदपुरा ठठेरी बाजार धोला कुआं गोलघर भुतही इमली होते हुए काल भैरव मंदिर पर संपन्न होगी उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी तासा बाजा बैंड बाजा पाइप बैंड भी शामिल होंगे बाबा काल भैरव पूर्वांचल के भक्त 66वीं बार रजत प्रतिमा का दर्शन पूजन कर पुण्य के भागी बनेंगेमीडिया प्रभारी कैलाश सिंह विकास ने बताया कि उक्त अवसर पर मंदिर परिसर व चौराहे पर फूल माला व विद्युत झालरों से सजावट की जाएगी पूर्वांचल से बाबा के भक्त दर्शन कर पुण्य के भागी बनने के लिए लालायित हैं उत्तर प्रदेश के बाबा भक्त शोभायात्रा में शामिल होंगे इस तरह से स्वर्णकार छतरी कमेटी ने 4 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक काशी की धर्म परायण जनता से अपील किया है कि शोभा यात्रा के अवसर पर अपना व्यवसाय 2:00 बजे तक स्थगित कर सपरिवार शोभायात्रा में शामिल हो तथा दर्शन कर पुण्य के भागीदार बनें पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से सर्वश्री श्याम सुंदर सिंह विनोद कुमार सेठ सेठ किशोर से कमल कुमार सिंह घनश्याम शेख उर्फ बच्चा सुरेंद्र सोनी महेश सेठ रवी शंकर सिंह आशीर्वाद श्री सत्य प्रकाश सेठ आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।