ब्यूरो चीफ योगेश तिवारी
'पर्यावरण संरक्षण ’ पर ' युग गरिमा' राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका के तत्वाधान में एक परिचर्चा संगोष्ठी का आयोजन स्टार पैलेस इंदिरा नगर लखनऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लब्ध प्रतिष्ठ कथाकार साहित्यकार श्री दयानंद पांडेय ने की मुख्य अतिथि डॉ० किशोरी शरण शर्मा , तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० रवीन्द्र नाथ तिवारी जी रहे इस अवसर पर लखनऊ के बरिष्ठ साहित्यकार , पर्यावरणविद्, सामाजिक सेवा से जुड़े हुए अनेक गणमान्य मनीषी विद्वतजनों की उपस्थिति रही । साहित्यिकारों , विशेषज्ञों ने धरती की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की तथा अनेक बिंदुओं पर व्यापक विचार विमर्श किया । वर्तमान में संपूर्ण धरती को और अधिक हरा भरा बनाने पर जोर दिया। वक्ताओें ने पर्यावरण संरक्षण पर आम जनमानस को इसके प्रति सजग करने का संकल्प लिया तथा प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया ।
पर्यावरण परिचर्चा संगोष्ठी के दौरान लगभग 32 से अधिक वक्ताओंने धरती को बचाने के लिए अपने प्रभावी विचार संक्षेप में प्रस्तुत किए और कहा कि यही उचित अवसर और समय है , यदि अब भी हम सजग नहीं हुए तो बहुत देर हो जाएगी । पत्रिका के संपादक डॉ० रवीन्द्र मिश्र ने कहा कि हमारे पास मात्र पंद्रह वर्ष का समय तब है, जब हम आज से ही वृछा रोपण व्यापक स्तर पर प्रारंभ करे तथा यह सुनिश्चित करे की जो भी पेड़ लगाए जाएं उन्हें बड़ा होने तक पूरी देखभाल और उनकी सुरक्षा के क्या बेहतर उपाय हमने किए है । मात्र पौधा रोपण कर देने का कोई अर्थ तब तक नहीं है जब तक वह पौध वृछ न बन जाए । श्री सुशील श्रीवास्तव, डॉ० सुभाष गुरुदेव, श्री नरेन्द्र भूषण , इं० बिपिन कांत , डॉ० जय प्रकाश तिवारी, डॉ० पद्मिनी नातू , शिल्पी जायसवाल, डॉ० शेवता, श्री बैजनाथ मिश्रा , मुकेशा नंद , श्री वेदप्रकाश राय, लालितेश वाजपेई, आदि ने अपने प्रभावी विचार प्रस्तुत किए ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।