जिला सवादाता - अरविन्द शर्मा
आकर्षक ढंग से सजा हुआ पांडाल और परिसर में चहल पहल का नजारा कुछ
देखते ही बन रहा है। लोग इधर से उधर दौड़ते भागते नजर आ रहे हैं। चारो तरफ
फूल मालाओं की सजावट और जगह जगह मंडप दिखाई दे रहे हैं। दरअसल सूबे के
मुखिया की जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत आज 67 गरीब कन्याओं का उद्धार
होने जा रहा है। हम सभी जानते हैं कि हर लड़की का सपना होता है कि उसके हाँथ
पीले हो और उसे अच्छा सा जीवनसाथी मिले, ऐसा ही कुछ प्रदेश सरकार की
सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आज 67 गरीब कन्याओं की शादी सम्पन्न होने
जा रही है। इसमें 12 मुस्लिम कन्याओं का निकाह होना मुकर्रर हुआ है। वहीं
55 हिन्दू कन्याओं का विवाह श्री कृष्ण रुकमणी के स्वरूप में होना है।
प्रशासनिक अफसरों सहित वर वधू पक्ष के लोग पहुंच चुके हैं। सभी लोग अपनी
तैयारियों में मशगूल हैं।
उत्तर
प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई सामूहिक विवाह योजना आज समाज की गरीब कन्याओं
के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके चलते आज जिले के रसूलाबाद के स्नेहलता
डिग्री कालेज दुल्हन की तरह सज गया है। क्योंकि यहां आज 67 गरीब कन्याओं
का हाँथ उनके हमसफर थामेंगे और सात फेरे लेकर साथ निभाने का वचन लेंगे। बड़ा
ही मनमोहक दृश्य लग रहा है। कभी शादी के सपने संजोए इन गरीब कन्याओं ने
सोचा भी नही था कि उनके विवाह समारोह में परिवार के साथ इतना बड़ा सैलाब
उमड़ेगा। कुछ ऐसी ही खुशी वर और वधू के चेहरे पर मुस्कान बनकर उभर रही है।
फिलहाल सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। कुछ समय बाद ही पंडित व काजी के
द्वारा विधि विधान से विवाह और निकाह संपन्न होंगे। फिकहाल उपजिलाधिकारी
जेपी पांडेय सहित सभी अफसर मौजूद हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।