रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
यूपी
के कन्नौज जिले में देर रात सामान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे
एक घर मे घुसकर पलट गया। घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के सात लोग दब
गए। हादसे में 4 लोगो की मौत हो गयी जबकि 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत
स्थिर बताई जा रही है।जनपद
कन्नौज की गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में क़स्बा सरायप्रयाग के एन एच
९१ कीघटना है यहां पर करीब रात पौने दो बजे लहशुन लदा तेज गति आरहा दस
टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर जीटी रोड के किनारे मृतक सोने लाल के मकान में
घुसकर पलट गया। बताया जा रहा है की हादसे के समय परिवार के सभी
सातो सदस्य घर के बाहर ही सो रहे थे जो की ;सभी ट्रक के नीचे दब गए।
मिली सूचना पर पहुची गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक के
नीचे दबे लोगो को बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुतदेर हो चुकी थी और इस हादसे
में सोनेलाल व उसकी पत्नी गुड़िया सहित 10 साल के साहिल व 8 साल के हगुवा की
मौत हो गयी थी।हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया उनका कहना था सब घर के
बाहर सो रहे थे तभी ट्रक उनपर पलट गया।वही मौके पर पहुँचे सीओ सदर ने घटना
स्थल से मलबे को साफ कराकर जीटी रोड पर लगे जाम को खुलवाया गया है ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।