रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
सावन के महीने में आम हो या खास सभी भोले के दर्शन के लिए भोले के दर
पर पहुँच रहे हैं । ऐसा ही एक नजारा तब दिखाई दिया जब रात 11 बजे कन्नौज
के डीएम प्रसिद्द सिद्ध पीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।कन्नौज
शहर में स्थिति सिद्ध पीठ मंदिर बाबा गौरीशंकर में सावन के महीने में खासा
भीड़ हो रही है। यहां दूर दराज से हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुँच रहे
हैं। आम लोग हों या खास सभी भोले नाथ दर्शन को आतुर हैं। ऐसे में सुबह से
शाम तक आम लोगों की भीड़ की लम्बी लम्बी कतारें इस मंदिर में दिखाई देती है।
आम लोगों को बाबा गौरी शंकर के दर्शन करने में कोई परेशानी न हो इस बात
को ध्यान में रखकर कन्नौज के डीएम रविंद्र कुमार करीब रात 11 बजे बाबा गौरी
शंकर के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने एक आम आदमी की तरह ही बाबा गौरी शंकर
के दर्शन कर पूजा याचना की। जिस सादगी के साथ उन्होंने एक आदमी की तरह से
पूजा अर्चना की। उसे देखकर लोग आपस में यही कहते नजर आये कि भोले नाथ के दर
पर आम हो या ख़ास सभी बराबर नजर आते हैं। इस बीच उनकी इस सादगी को देखकर
वहां मौजूद लोगो ने उनकी खूब सराहना की |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।