रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज से इस बार डेढ़ सैकड़ा लोगों को हज पर जाने का शर्फ हासिल हुआ है।
यहां से जाने वाले 148 हज यात्री को हज पर जाने से पहले जरूरी जानकारी के
लिए खास ट्रेनिंग का इंतजाम किया गया। यह सभी हज यात्री 30 जुलाई को लखनऊ
से दुबई रवाना होंगे । कन्नौज शहर के हाजीगंज स्थित एस ए मेमोरियल
अरबिया स्कूल में मेडिकल और ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में
मेडिकल की टीम ने सभी लोगों को टीका लगाया और दवाओं की खुराक पिलाई। हज
कमेटी के ट्रेनर और उलेमाओं ने इस दौरान सभी को हज के सफर से जुड़ी जरूरी
जानकारियां मुहैया कराईं। सभी को लखनऊ हज कमेटी से सफर शुरू करने और सऊदी
अरब पहुंचकर हज के दौरान अमल में लाई जाने वाली जरूरी जानकारियों से रूबरू
कराया। हज कमेटी के जिला ट्रेनर तौकीर जिया और खादिमुल हुज्जाज मोहम्मम
अफजाल ने सभी को जरूरी जानकारी मुहैया कराई। कैम्प का उदघाटन जिला
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटे लाल, समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार और
दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी तनुत त्रिपाठी ने मिलकर किया। इस दौरान मेडिकल
डिपार्टमेंट से डॉ. आर चन्द्रा, डॉ. सैय्यद सलमान अकबर, डॉ. ब्रजेश, डॉ.
मोहम्मद साकिब, आबिदा बेगम, इरशाद, शेख सलाहउद्दीन, मो. जैनुल हसन मौजूद
रहे। डॉ. आर चंद्रा ने बताया कि कैम्प में नौ हाजी अनुपस्थित रहे। वह किसी
भी दिन विनोद दीक्षित अस्पताल में टीकाकरण करवा सकते हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।