रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
एआरटीओ के कार्यालय में
कार्यरत पीटीओ की पिटाई में नामजद किया गए अधिवक्ताओं के विरोध में वकीलों
कचहरी में घूम घूम कर प्रदर्शन किया। वकीलों ने जिला प्रशासन मुर्दाबाद के
भी नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने सभी न्यायालयों के कार्य का बहिष्कार कर दिया।
पिछले सप्ताह एआरटीओ के कार्यालय में घुस कर पीटीओ आनन्द कुमार की पिटाई
कर दी गई थी। इस मामले में 6 अधिवक्ताओं को पीटीओ ने नामजद किया था। पुलिस
ने इन नामजद अधिवक्ताओं के घर जैसे ही छापे मारी शुरु की बैसे ही अधिवक्ता
आंदोलन पर उतर आए। पिछले दो दिन से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल ने बुधवार
को उग्र रूप धारण कर लिया। सुवह होते ही तीनों तहसीलों सदर, कायमगंज
,अमृतपुर के वकील फतेहगढ़ कचहरी पहुंच गए। फतेहगढ़ के वकीलों के साथ उन्होनें
कचहरी में जम कर प्रदर्शन किया।वार एसोसिएशन के सचिव संजीव पारिया ने कहा
कि जिला प्रशासन ने यदि वकीलों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को बापस न लिया तो
यह आंदोलन प्रदेश व्यापी हो जायेगा। अधिबक्ताओं का कहना है कि पीटीओ भृष्ट
अधिकारी है।उसे जिलाधिकारी मोनिका रानी का संरक्षण प्राप्त है। जिलाधिकारी
की वजह से ही यहां की कानून व्यवस्था की गाड़ी पटरी से उतर गई है।
अधिवक्ताओं की हड़ताल से बादकारियों को बापस लौटना पड़ा।अधिबक्ताओं ने किसी
भी न्यायालय में काम नहीं किया। जिससे कामकाजी लोगों को भारी मुसीबत का
सामना करना पड़ा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।