जिला संवादाता अरविन्द शर्मा
बीते दिनों कानपुर देहात में नए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के आते
ही पुलिस महकमे में खासा बदलाव दिख रहा है। पुलिस कर्मियों में सक्रियता के
साथ मित्र पुलिस का नया रूप भी लोगों को दिखने लगा है। साथ ही पुलिस
अधीक्षक का जनता के प्रति खासा लगाव देखने को मिल रहा है। कभी थाने में
जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनसे सलाह लेकर भी कार्यशैली में बदलाव
लाने को पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया जाता है तो कभी अपराधियों को
चेतावनी दी जाती है। लगातार जनता के बीच जाते हैं उनकी समस्याएं सुनकर उसका
निराकरण भी करते हैं। वहीं अब उन्होंने जनता का पुलिस पर भरोसा बनाये रखने
के लिए एक नई पहल शुरू की, जिसका नाम उन्होंने रखा सच का सामना।
इस
कार्यक्रम में लंबित विवेचनाओं में वादी प्रतिवादी और मामले की जाँच कर
रहे विवेचक को अपने सामने बुलाकर उनकी बातों को सुनते हैं और आवश्यक दिशा
निर्देश भी देते हैं, जिससे वादी का आरोप एवं विवेचक ने मामले की जाँच गलत
की या प्रतिवादी का आरोप कि मुझे गलत फंसाया गया। इस बीच ऐसे आरोप नही लगते
हैं। फिलहाल इस कार्यक्रम से एक बात तो स्पष्ट है कि जनपद की पुलिस के
जेहन में यह डर रहता है कि कहीं ऐसा न हो एसपी साहब किसी मामले को लेकर
मुझे सच का सामना कार्यक्रम में न बुला लें, जिसमें मामलो की निष्पक्ष जाँच
होती है और दोषी को सजा मिलती है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये जा रहे
इस कार्यक्रम की फिलहाल जनता जमकर तारीफ कर रही है और पुलिस पर भरोसा जता
रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।