जिला संवादाता अरविन्द शर्मा
व्यापारियों को संगठित करने और व्यापारियों की समस्याये दूर करने के लिये उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिथि मंडल कंछल गुट की ओर से आज कानपुर देहात में व्यापार मंडल का गठन कर सपथ दिलाई गयी। रूरा के शिवम गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय /प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने जनपद की नयी जिला उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारणी को सपथ दिलाई साथ ही व्यापारियों की हर समस्या में साथ रहने का वादा किया दरअसल आज कानपुर देहात के रूरा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट का जिला उद्योग व्यापार मंडल कानपुर देहात की कार्यकारणी का सपथ समारोह आयोजित किया गया था जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में आये उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय / प्रांतीय अध्यक्ष ने जिले की नयी कार्यकारणी को सपथ दिलाई साथ ही व्यापारियों को होने वाली समस्याओ के लिये एक जुट रहने को कहा वही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नही होने दिया जायेगा सभी व्यापारियों को एकजुट होकर रहने की सलाह दी साथ ही कहा कि अधिकारी व्यापारियों के यहाँ छापेमारी करके बे बजह परेशान किया करते है व्यापारियों के पास कुछ नही मिलेगा व्यापारी सरकार को टैक्स देकर एक नम्बर का काम करते है छापेमारी अधिकारियो के यहाँ करे जो कालाधन छिपाकर रखते है छापेमारी करके व्यापारियों का उत्पीड़न न किया जाये साथ ही कहा कि सरकार ने व्यापारियों को 3000 रुपये पेंशन देने का काम किया है इसको बढ़ाकर 10 हजार की जाये वही महिलाओं के लिये सामाजिक कार्य करने के चलते इस कार्यक्रम में समाज सेवी व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी माया कोरी को बुलाकर सम्मनित किया गया
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।