जिला सवांदाता अरविन्द शर्मा
कानपुर
देहात-जनपद के रसूलाबाद क्षेत्र में एक ऐसा चौंकाने देने वाली घटना हुई कि
क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक समोसे को लेकर दबंगों ने अधेड़ की ऐसी पिटाई
कर दी कि उसकी मौत हो गयी। दरअसल कानपुर देहात के रसूलाबाद थानाक्षेत्र के
रजपुरवा गांव निवासी वीरेंद्र गांव में ही समोसे की दुकान रखे हुए था। मिली
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गांव के ही दो लोग नशे में धुत होकर दुकान
पर पहुंचे और समोसा मांगा। इस पर दुकानदर ने समोसा दे दिया। दुकानदार
द्वारा समोसा के पैसे मांगे जाने पर उक्त लोग दबंगई पर आमादा हो गए और गाली
गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगो ने डंडों से बुजुर्ग वीरेंद्र की जमकर
पिटाई कर दी।
वहीं बचाने गयी बुजुर्ग की बहू से भी मारपीट
कर दी। इससे बुजुर्ग मरणासन्न होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों का आरोप है
कि यूपी 100 नम्बर डायल करने पर पहुंची पुलिस ने कोई सहयोग नही किया। बल्कि
दबंगो को पकड़कर फिर उन्हें घर के अंदर छोड़ दिया और मामला शांत होने की बात
कहकर वहां से चले गए। बताया कि इसके बाद परिजन घायल को सीएचसी रसूलाबाद ले
गए, जहां भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। फिलहाल मौत की
सूचना से घर मे कोहराम मच गया। वही परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर
लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय
सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी करने में जुट गए हैं। फिलहाल मृतक के शव
को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।