संवाददाता -योगेश तिवारी/ संतोष कुमार की रिपोर्ट
सिरौलीगौसपुर माता कुन्ती द्वारा स्थापित अद्भुत शिवलिंग का जलाभिषेक करके श्रद्धालु मनोवांक्षित फल प्राप्त करते हैं इसी श्रंखला में सावन मास के द्वितीय सोमवार पर महाभारत कालीन तीर्थ स्थल किंतूर स्थित कुंतेश्वर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर त्रिनेत्र धारी भगवान शिव की विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना करके अपने मंगल भविष्य की कामना किया ।
सावन मास के द्वितीय सोमवार पर कुंतेश्वर धाम में दोपहिया व चौपहिया वाहनों से पहुंचकर हजारों शिव भक्तों ने माता कुंती द्वारा स्थापित अद्भुत शिवलिंग का दूध जल धूप दीप फल फूल मिष्ठान भांग धतूरा बेलपत्र के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक करके अपनी सुख समृद्धि की कामना किया वही सौभाग्यवती स्त्रियों ने सुहाग की देवी मां पार्वती को अपने सुहाग सूचक बिंदी सिंदूर चूड़ी व धानी चुनरिया भेंट करके अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना किया।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र के मरकामऊ स्थित पूर्णेश्वर महादेव मंदिर बदोसराय विदुर आश्रम के शिव मंदिर खजुरिहा ओंकारेश्वर नाथ मंदिर त्रिवेदी पुरवा जंगलेश्वर महादेव मंदिर के अतिरिक्त बरदरी बरौलिया सिरौलीगौसपुर पजरौली मौलाबाद सैदनपुर रामसहाय सहादतगंज करोरा जैसे विभिन्न गांवो के शिव मंदिरों व शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विधि-विधान पूर्वक त्रिनेत्र धारी भगवान शिव की पूजा अर्चना करके अपने मंगल भविष्य की कामना किया


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।