कानपुर - मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 July 2019

कानपुर - मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना






रिपोर्ट - अभिलाष

आयकर दिवस के अवसर पर कानपुर मुख्य शाखा से मोबाइल वैन को हरी झंडी देकर मूड कुमार गुप्ता प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने रवाना किया गया। मोबाइल वैन में आयकर विभाग द्वारा आम जनता को जागरुक करने के लिए जागरुकता संदेश के वीडियो चलाए जा रहे थे। यह मोबाइल वैन शहर के मुख्य मार्गो से होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घुमाया गया।तथा इसके उपरांत विभाग द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रमोद कुमार गुप्ता प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने बताया कि  सरकार के पेश किये गये बजट की सराहना की | उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में वो विभाग शामिल है जिनसे राजस्व आयेगा | किन किन मदो में खर्चा होगा इन सब बातो को ध्यान में रखकर काफी विश्लेषण करने के बाद बजट पेश किया गया आयकर अधिनियम में बजट में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं किया गया है लेकिन राजस्व ज्यादा से ज्यादा बढे इसको इस बजट में उजागर किया गया है | राष्ट्रीय स्तर पर बजट संग्रह का जो लक्ष्य है वो काफी बढ़ा दिया गया है | पिछले साल 11 लाख 38 हजार करोड़ राष्ट्रीय स्तर पर संग्रह किया था और इस साल बढाकर 14 लाख करोड़ का टारगेट किया गया है | बड़े कर वंचक को आयकर विभाग ने चिन्हित किया है चाहे छोटा हो या बड़ा अगर वो पकड़ में आयेगा तो बताया जायेगा लेकिन इस वित्तीय वर्ष में आयकर ने इस तरह का कोई कार्य नहीं किया है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।