रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार सरकार आने के बाद लोग रहत की सांस लेने
की उम्मीद लगाए बैठे थे लकिन जिस तरह से उत्तर प्रदेश के जिलों की हालत
बानी हुई है वो किसी से छुपी नहीं है सरकार की मंशा के अनरूप जिले के पुलिस
कर्मी समेत आलाधिकारी काम करने के मूड में कतई नहीं है ताजा उदाहरण फर्रुखाबाद जिले के अधिकारियो का जिन्हे सीएम साहब का कोई खौफ नहीं है जिले
पुलिस अधीछक और उप पुलिस अधीछक खुलेआम मीडिया को बाइट ना देने बाद कहते है
जो चलना है चलाओ मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता ताजा मामला फर्रुखाबाद
जिले के कायमगंज के ग्राम घसिया चिलौली का है जहा फर्रुखाबाद स्वाट टीम
समेत कायमगंज थाना पुलिस ने ऐसा तांडव मचाया की आम लोगो की रूह काँप जाए
रात के अंधेरे में पुलिस का कहर ऐसा टूटा की ग्राम का हर व्यक्ति घर सहम कर
बैठ गया उसके बाद पुलिस का शरू हुआ खेल दरअसल मामला भूमि विवाद का था जहा
पुलिस ने दबंग माफिया से सांठ गाँठ करके मंदिर के साधुओ बाबाओ पर ऐसा कहर
ढाया की बाबा गोली मारने की पुलिस कर्मियों को दुहाई देने की बात कर रहे थे
रात के अँधेरे में चोरो की तरह घुसी फर्रुखाबाद स्वाट टीम व थाना पुलिस ने
पहले तो पूरी रात बाबाओ को पीटा और उसके बाद बाबा पर नशीला पदार्थ लगाकर
जेल की हवा खाने को मजबूर कर दिया
सूबे के मुख्यमंत्री योगी के
राज्य में जिले की पुलिस व स्वाट टीम ने मंदिर के साधुओं की पिटाई कर पूरी
रात कहर ढाया पुलिस ने मंदिर से साधुओं को भगाने के लिये मंदिर के मुख्य
बाबा श्यामस्वरूप को आधा किलो नशीला पाउडर लगाकर जेल भेज दिया पेटै वाली
रात कायमगंज कस्वा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार भारती, मंडी समिति चौकी
प्रभारी स्वेता शर्मा एवं दरोगा रहीस खान व स्वाट टीम ने कायमगंज के
मोहल्ला घसिया चिलौली स्थित खेरे वाली हाथी देवी मंदिर के पुजारी बाबा
श्यामस्वरूप को मंदिर परिसर से ही 500 ग्राम नशीला पाउडर सहित गिरफ्तारी
दर्शाई है पुलिस ने बाबा श्यामस्वरूप का डाक्टरी परीक्षण भी कराया है जिसके
बाद बाबा का चालान कर दिया गया अदालत ने बाबा को न्यायिक हिरासत में जेल
भेज दिया है मंदिर के साधुओं पर अत्याचार से अडोस पडोस के लोगों में पुलिस
के खिलाफ जबरदस्त रोष व्याप्त है स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने
स्टॉप के सिपाहियों व चौकी इंचार्ज के सहयोग से रात करीब 10 बजे मंदिर में
छापा मारा। पुलिस ने बाबा श्यामस्वरूप के साथ ही बाबा गोविन्द एवं साध्वी
अखंड भारती को पकड लिया जिनको अपराधी एवं नशीला पाउडर का विक्रेता बताकर
पिटाई की गई पुलिस ने साधुओं के विस्तर आदि सामान को खंगालकर रूपये भी
तलाशने का प्रयास किया पुलिस ने पिटाई के दौरान कहा कि सौदे वाले एक लाख
रूपये कहा है पुलिस ने बाबा श्यामस्वरूप की पिटाई कर उनसे कबुलवाया कि मै
नशीला पदार्थ बेचता हूँ पुलिस ने साक्ष्य बतौर बाबा का वीडियो बनाया और
इसी आधार पर बाबा को लम्बे समय तक जेल में रखने के लिये आधा किलो नशीला
पाउडर लगाया गया ग्राम पंचायत घसिया चिलौली के प्रधान रामदास आदि लोगों ने
बताया कि पुलिस ने मंदिर की सुरक्षा व पूजा पाठ करने वाले साधुओं पर कहर
ढाया है पडोसी लोगों ने रात में साधुओं की पिटाई की आबाज सुनी पिटाई के
दौरान साधू चीख रहे थे कि मुझे एैसे मत मारो गोली मार दो
पूरा
मामला भूमि विवाद का था साध्वी अखंड भारती, साधू गोविन्द एवं प्रधान आदि
लोगों ने बताया कि मोहल्ला जटवारा निवासी डा0 महेन्द्र गुप्ता एवं
नोनियमगंज निवासी गल्ला आढती संजय गुप्ता मंदिर पर कब्जा करना चाहते है।
जिन्होने साधुओं पर कई झूठे मुकदमे लगवाये जब साधू मंदिर छोडकर नही भागे तो
स्वाट टीम से सांठगांठ कर बाबा को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है फर्रुखाबाद
के कोतवाली कायमगंज के ग्राम घसिया चिलौली स्थित खेरे वाली हाथी देवी
मंदिर में साधुओं पर पुलिस के अत्याचार से साध्वी अखंड भारती काफी आहत होकर
भयभीत हो गई है उन्होने पुलिस पर नकदी जेबरात आदि सामान लूटने का भी आरोप
लगाया है प्राचीन मंदिर के बाबा गोविन्दस्वरूप एवं साध्वी अखंड भारती ने
शुक्रवार को अत्याचार के सम्बंध में मीडिया को व्यापक जानकारियां दी है
जिनमे स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, कस्वा चौकी इंचार्ज दिनेश भारती
एवं क्षेत्रीय मंडी समिति चौकी इंचार्ज स्वेता शर्मा प्रमुख रूप से थी
पुलिस ने तीनों साधुओं के अलावा छिवरामऊ के महात्मा चंदन गिरि के 4 मोबाइल
छीन लिये और अन्य लोगों को मारपीटकर भगा दिया है पुलिस ने एक लाख
रूपये की जानकारी एवं नशीला पाउडर बेचने का आरोप लगाकर बाबा श्यामस्वरूप
आदि की जमकर पिटाई की साध्वी अखंड भारती ने रोते हुये बताया कि इसी दौरान
चौकी इंचार्ज स्वेता शर्मा ने बाल खींचकर चेहरे पर कई थप्पड मारे और गला भी
दबाया स्वेता शर्मा ने गलत धंधा करने का झूठा आरोप लगाकर कहा कि रंगीन
साडी पहनकर यहां से निकल जाओ शीघ्र ही मंदिर खाली कर दो पुलिस ने अखंड
भारती बाबा श्यामस्वरूप एवं बाबा गोविन्दस्वरूप को पुलिस के वाहन में
बैठाया जिनको गांव के ही तिराहे पर करीब आध घंटे तक रोककर जमकर मारपीटा
गया पुलिस ने बाबा श्यामस्वरूप का 521 ग्राम एल्प्राजोलाम नशीला पाउडर
लगाकर चालान कर दिया
प्रदीप ने बताया कि मै कानपुर में किराये
पर रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता हूँ। पीडित साध्वी ने बताया कि मै
करीब 15 वर्षो से साधू गोविन्द एवं बाबा श्यामस्वरूप के साथ मंदिर में रहती
हूँ। आलीशान मंदिर में पहले 2 छोटी मठिया थी। मंदिर गांव के ही
पेट्रोलपम्प वाले राजेन्द्र सिंह गंगवार की जमीन पर बना है। उनके पुत्र
मनोज गंगवार गायों के लिये भूसे की व्यवस्था करते है। अलियापुर के मूल एवं
मोहल्ला पटवन गली निवासी रविन्द्र सिंह यादव ने वर्ष 1984 में मंदिर का
जीर्णोद्वार कराया था। मंदिर में उनका पत्थर भी लगा है साध्वी
ने बताया कि सोशल मीडिया पर कोई आपत्ति जनक वीडियो वायरल किया गया। जिसका
सम्बंध मंदिर से बताया गया। इस मामले में मंगलवार को सीओ ने कार्यालय में
बाबा श्यामस्वरूप एवं डा0 महेन्द्र गुप्ता को बुलाया था। पूछे जाने पर
महेन्द्र ने सीओ को बताया कि यह वीडियो मेरे पास कही से आया था। तभी मैने
वायरल कर दिया। सीओ ने हडकाते हुये महेन्द्र से कहा था कि मंदिर एवं साधुओं
से तुम्हारा कोई लेना देना नही है तो तुम साधुओं के खिलाफ क्यो शिकायते
करते हो। क्या तुम मंदिर पर कब्जा करने के लिये साधुओं को भगाना चाहते हो।पीडित
साध्वी ने सफाई देते हुये बताया कि यदि हम लोग कोई गलत कार्य करते है तो
इसकी जानकारी अडोसी पडोसी एवं ग्राम प्रधान सहित नगरवासियों को होना चाहिए।
डा0 महेन्द्र के अलावा किसी को भी हम लोगों से कोई शिकायत नही है। पीडित
साध्वी एवं साधू ने बताया कि हम लोग न्याय पाने के लिये सूबे के बडे
अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री का भी दरवाजा खटखटायेगे और हर हालत में
न्याय पाने के लिये दोषी पुलिस कर्मियों एवं डा0 महेन्द्र गुप्ता के खिलाफ
कार्रवाई करवायेगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।