फर्रुखाबाद - सभी व्यापारी पिछले तीन सालों से केंद्र सरकार अपनी मांगों मनवाने के लिए मेहनत कर रहे - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 July 2019

फर्रुखाबाद - सभी व्यापारी पिछले तीन सालों से केंद्र सरकार अपनी मांगों मनवाने के लिए मेहनत कर रहे

 


रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद-जिले के सभी व्यापारी पिछले तीन सालों से केंद्र सरकार अपनी मांगों मनवाने के लिए मेहनत कर रहे है आज सभी व्यापारियों ने  प्रधानमंत्री सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपने के साथ कहा कि यदि समाधान नही हुआ तो सभी व्यापारी धरना देने पर मजबूर होंगे।

आखिर कौन कौन सी है 24 मांगे जानिए
 
1-जीएसटी में 12,15,18,28 की चार दरों को समाप्त कर केवल 12 प्रतिशत रखी जाए।
2-जीएसटी में जो जुर्माना 1 लाख से लेकर 5 लाख  है उसके स्थान पर 5 हजार से 15 हजार किया जाए।छोटी कमी होने पर गाड़ी न रोकी जाए।
3-जीएसटी में ई-वे विल की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख की जाए।
4-केंद्र सरकार ने वादा किया था कि जीएसटी लगने के बाद अन्य विभागों का कर समाप्त का दिया जाएगा लेकिन मंडी शुल्क नही खत्म हुआ।
इसी प्रकार से व्यापारियों ने 24 मांगो को रखा है जिसमे आयकर एवं टीडीएस चार मांगे है साथ व्यापारी को बैंक से 25 लाख तक का कर्ज बिना शर्त के 8 प्रतिशत की दर से दिया जाए।विदेशी कम्पनियों को रोका जाए क्योकि केंद्र सरकार ने उनको 100 प्रतिशत की छूट दी हुई है वह बन्द की जाए।व्यापारियों के लिए एक व्यापार कल्याण मंत्रालय का गठन किया जाए जिससे देश के सभी व्यापारियों सुरक्षा पर कदम उठाया जा सके।केंद्र सरकार ने व्यापारियों के लिए पेंशन योजना लागू की है उसका स्वागत करने के साथ उसको 10 हजार किया।
देखना यह होगा कि व्यापारियों की इन मांगों पर केंद्र सरकार क्या फैसला लेती है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।