जिला संवादाता अरविन्द शर्मा
कानपुर देहात के
विकास खण्ड मैथा के मॉडल विद्यालय सरैया लालपुर में मुख्य विकास अधिकारी
ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर बच्चों को ड्रेस वितरित किया साथ
ही एक गोष्ठी का आयोजन कर बच्चो और ग्रामीणों को शिक्षा , पौधरोपण और सफाई
का महत्त्व बताया। दरअसल जनपद में
ब्लाक स्तर पर कई मॉडल विद्यालय बनाये गए है आज विकासखंड मैंथा के सरैया
लालपुर मॉडल जूनियर हाई स्कूल में ग्राम प्रधान श्रीमती संजू सिंह चंदेल की
अध्यक्षता में वृक्षारोपण एवं ड्रेश वितरण का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें
मुख्य अतिथि के रूप में
पहुंचे
जनपद के मुख्य विकास अधिकारी जोगिंदर सिंह ने सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प
अर्पित किये एवं दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया वही
मॉडल स्कूल के बच्चों ने अनेक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया । इसके बाद
मुख्य विकास अधिकारी जोगिंदर सिंह द्वारा वृक्षारोपण एवं ड्रेस वितरण किया
गया वही मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बच्चों को अपने अपने घरों में एवं
खेतों में वृक्ष लगाने की सलाह दी साथ ही वृक्षो की देखभाल करने के साथ
वक्षारोपण से होने वाले लाभ को बताया साथ ही यह भी बताया साफ ड्रेस एवं
सुसज्जित होकर घर से निकले व अच्छी शिक्षा एवं विद्यालय में होने वाले
कार्यक्रम जैसे योगा शिविर एवं खेल प्रतियोगिताएं नृत्य आदि प्रतियोगिताओं
में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अपने हुनर को बढ़ावा दे
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।