रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
भुगतान को लेकर प्रधान ने साथियों के साथ सचिव पर हमला बोल दिया। सचिव ने
मारपीट कर पिस्टल छीनने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस
मौके पर पहुंची, तब तक आरोपित मौके से भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए
पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है
घटना में ग्राम प्रधान जमकर सचिव को पीट रहा है ब्लॉक कार्यालय पर
ग्राम पंचायत की बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान गंगलऊ परमनगर के प्रधान
सुशील कुमार ने सचिव आदित्य कुमार पर सीसी सड़क निर्माण कार्य के भुगतान का
दबाव बनाया। सचिव ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर प्रधान ने अपने साथियों
को बुला लिया और गालीगलौज करने लगे। सचिव का आरोप है कि विरोध करने पर
प्रधान और उनके साथियों ने उन पर हमला बोल दिया। पिटाई कर उनकी रिवाल्वर
छीन ली। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस को
प्रधान नहीं मिले। सचिव द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया कि वह ब्लाक
कार्यालय में थे, तभी प्रधान भुगतान को लेकर दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर
प्रधान ने मारपीट कर दी और उनकी लाइसेंसी पिस्टल छीन ले गए।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।