जिला सवांदाता अरविन्द शर्मा
सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने किया मौका मुआयना, घायल महिला के हाल चाल पूँछ शीघ्र मदद का दिया भरोसा कस्बा
कंचौसी के नहरपुल मौहल्ले में पुष्पेंद्र शर्मा पुत्र छेदीलाल शर्मा के घर
की दीवार आज सुबह गिर गयी जिसमें उसकी पत्नी रानीदेवी जो कि उस समय वहीँ
पर खाना बना रही थी दब गई । दीवार गिरने की आवाज और महिला की चीखपुकार सुन
मौहल्ले वालों ने पहुंचकर महिला रानी को मलवा हटाकर बाहर निकाला और आनन
फानन कस्बे के निजी चिकित्सक से उपचार करवाया । चिकित्सक ने बताया कि महिला
गर्भवती है और उसके हाथ व पीठ पर चोट आयी है । मौहल्लेवासियों ने बताया कि
पुष्पेंद्र की माली हालत बहुत खराब है और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण
पोषण करता है उसको आज तक कोई भी सरकारी लाभ नही मिला अभी तक शौचालय तक उसको
नही मिला है उसका एक ही कमरे का घर था जिसमें उसका गृहस्थी समेत सभी सामान
बिस्तर कपड़े आनाज आदि था जो कि दीवार के मलवे में दबकर नष्ट हो गया और अब
बरसात के इस मौसम में वो कहाँ जाएगा उसकी तीन 10 वर्ष से कम आयु की बेटियां
हैं। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल लाखन सिंह पाल ने मौका मुआयना कर
शीघ्र ही शासन से मदद दिलाये जाने का भरोसा दिया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।