बस्ती-मुठभेड़ के दौरान बदमाश गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 8 July 2019

बस्ती-मुठभेड़ के दौरान बदमाश गिरफ्तार


रिपोर्ट- राजित राम यादव

बस्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता मुठभेड़ के दौरान 25000 का इनामी बदमाश अनुज दुबे उर्फ गुल्ली को पुलिस ने किया गिरफ्तार 23 मुकदमों में वांछित था यह बदमाश बस्ती जिले के क्राइम ब्रांच टीम और कलवारी पुलिस संयुक्त टीम ने 25000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में कलवारी थाना क्षेत्र के डकही तिराहा पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया वहीं पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की पल्सर गाड़ी और एक आदत 315 बोर का अवैध असलहा सहित एक आदत खोखा कारतूस हुआ दो आदत मिस कारतूस सहित 1250 रुपए पुलिस ने बरामद किया है।


वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए कहा कि या अपराधी पेट्रोल पंपों का निशाना बनाता था और लूटपाट करता था पेट्रोल पंपों के कर्मचारियों के विरोध करने पर उनके ऊपर फायरिंग कर घायल कर देता था और कैश लूट कर फरार हो जाता था आरोपी के ऊपर विभिन्न थानों में 23 मुकदमों दर्ज है और वांछित चल रहा था वहीं इस बदमाश को गिरफ्तार करने से क्षेत्र में लूट की घटनाओं में कमी आयेगी  खुलासा करते हुए बदमाश के साथ अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज कुमार।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।